Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पंजाब में लॉ की छात्रा की क्लासरूम में गोली मारकर हत्या, फिर खुद को भी मारी गोली

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

पंजाब के तरनतारन स्थित एक लॉ कॉलेज में सोमवार को एक छात्र ने क्लासरूम में घुसकर छात्रा को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी छात्र ने उसी स्थान पर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

मृत छात्रा की पहचान 20 वर्षीय संदीप कौर के रूप में हुई है, जो लॉ कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। आरोपी छात्र प्रिंसराज सिंह तरनतारन का रहने वाला था और उसी कॉलेज में पढ़ता था। घटना के बाद पुलिस ने कॉलेज को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि कॉलेज की ओर से उन्हें फोन कर कहा गया था कि मामूली झगड़ा हुआ है और बेटी को चोट आई है। जब वे कॉलेज पहुंचीं, तो उन्होंने बेटी को मृत अवस्था में पाया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा है। छात्रा की सगाई हो चुकी थी, जिससे आरोपी नाराज था और उस पर शादी का दबाव बना रहा था। पुलिस को संदेह है कि वेलेंटाइन वीक के दौरान 8 फरवरी को आरोपी ने छात्रा को प्रपोज किया था, जिसे उसने ठुकरा दिया। इनकार के बाद ही आरोपी ने यह कदम उठाया।

जानिए, भरे क्लासरूम में कैसे हुई वारदात
घटना से संबंधित कॉलेज के क्लासरूम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सोमवार सुबह 9:16 बजे क्लासरूम में सामान्य माहौल था और पढ़ाई शुरू नहीं हुई थी। छात्र-छात्राएं इधर-उधर घूम रहे थे।

इसी दौरान पिछली बेंच पर संदीप कौर अपनी सहेली के साथ बैठी थी। तभी आरोपी वहां आकर पास बैठा और कुछ बातचीत हुई। कुछ देर बाद वह उठा और अपने बैग से पिस्टल निकाल ली। उसने पिस्टल छात्रा के सिर से सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही छात्रा नीचे गिर गई और पास खड़ी उसकी सहेली स्तब्ध रह गई।

इसके बाद आरोपी ने दोबारा पिस्टल लोड की और अपने सिर से सटाकर गोली मार ली, जिससे वह भी नीचे गिर पड़ा।

इसके बाद दूसरी छात्रा ने संदीप कौर को उठाने की कोशिश की, लेकिन पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली लगने के कारण उसका ब्रेन क्षतिग्रस्त हो चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। यह देखकर वह बाहर की ओर भागी और कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी। इसी बीच अन्य छात्र-छात्राएं भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी गई।


मां बोलीं— फोन पर कहा गया, बेटी को चोट लगी है
छात्रा की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि संदीप कौर सुबह अच्छे से तैयार होकर घर से निकली थी और उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था। उन्होंने कहा कि बेटी की टीचर ने फोन कर बताया कि उसे गंभीर चोट लगी है और तुरंत आने को कहा।

कॉलेज पहुंचने पर उन्होंने देखा कि बेटी की मौत हो चुकी थी। उसका शरीर खून से सना था और सिर में गोली लगी थी। उन्हें बताया गया कि तरनतारन के एक छात्र ने गोली चलाई है और पिस्टल भी मौके पर ही पड़ी मिली।

पुलिस ने उन्हें शव के पास जाने नहीं दिया। मृतका के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में छह बहनें और एक छोटा भाई है।


कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
घटना के बाद पहुंचे अभिभावकों ने कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाए। उनका कहना था कि किसी ने यह जांच नहीं की कि छात्र हथियार लेकर अंदर कैसे आ गया। परिजनों को यह कहकर बुलाया गया कि मामूली झगड़ा हुआ है और सिर फट गया है, जबकि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि गोली मारी गई है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

हथियार की जांच में जुटी पुलिस
एसीपी जगबीर ने बताया कि घटना के समय छात्रा बेंच पर बैठी थी और क्लास शुरू नहीं हुई थी। गोली लगते ही उसकी मौत हो गई। आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास पिस्टल कहां से आई। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं उसके पिता के पास लाइसेंसी हथियार तो नहीं है। यदि ऐसा नहीं पाया गया, तो हथियार अवैध हो सकता है, जिसकी भी जांच जारी है।