Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पकड़ीदयाल में जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, गोलीबारी में एक की मौत 3 घायल

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

पकड़ीदयाल में जमीन विवाद ने लिया हिंसक मोड़, गोलीबारी में एक की मौत 3 घायल, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को लिया हिरासत में। 

पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के थरबिटिया पंचायत के भगवानपुर गांव में गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एक पुराने ज़मीनी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार भगवानपुर निवासी अजय सहनी (मृतक) और राजेंद्र सहनी के बीच पिछले कई वर्षों से ज़मीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद तब और बढ़ गया जब विवादित भूमि पर अनुमंडलीय कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की उपस्थिति में छत की ढलाई का कार्य शुरू हुआ। ढलाई का कार्य शनिवार को लगभग पूरा हो चुका था और पुलिस मौके से लौट रही थी। पुलिस के मौके से हटते ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान उन्होंने सीधे अजय सहनी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली अजय के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले में अजय साहनी की पुत्री और लखविंदर सहनी भी घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस ज़मीनी विवाद में शामिल दोनों पक्षों पर पुलिस द्वारा एक हफ़्ते पहले 126 बीएनएसएस (बिहार निरोधक एवं सुरक्षा अधिनियम) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी।एसपी के अनुसार, गुरुवार रात घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची थी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पुलिस के पहुँचने के बाद भी यह घटना हुई है, जिसमें अजय साहनी की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना के संज्ञान में आने के बाद और कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए थी, गोली चलने की नौबत नहीं आनी चाहिए थी। उन्होंने इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी पकड़ीदयाल को जांच के आदेश दिए हैं।

इलाज के दौरान हुई मौत, कई अन्य घायल

गोली लगने के बाद अजय सहनी को गंभीर हालत में पकड़ीदयाल के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वहीं, लाठी-डंडों से हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पकड़ीदयाल अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अजय सहनी की पुत्री और लखविंदर सहनी का इलाज पकड़ीदयाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

पुराना है विवाद

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ज़मीनी विवाद कोई नया नहीं है। करीब दो साल पहले भी इसी ज़मीन विवाद को लेकर अजय सहनी के पिता बिन्देश्वर सहनी पर जानलेवा हमला हुआ था। उस समय उनके सिर पर कुदाल से हमला किया गया था, जिसके चलते उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और दो महीने तक पटना में उनका इलाज चला था। उस घटना के बाद भी यह मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ था और शनिवार की यह घटना उसी पुराने विवाद का हिंसक परिणाम है।

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, और पांच लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद से गांव में भय का माहौल है और ग्रामीण दहशत में हैं। पुलिस ने शांति बनाए रखने के लिए गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।