Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना की बीजेपी रैली पर अखिलेश यादव का तंजः बोले- “चुनावी दूल्हा गायब था”

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार।

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद यादव ने सोमवार को मोतिहारी के कोटवा हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित किया। यह सभा कल्याणपुर विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी मनोज यादव के समर्थन में आयोजित की गई थी। इस दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि बिहार का यह चुनाव केवल राज्य की राजनीति नहीं, बल्कि दिल्ली की राजनीति की दिशा भी तय करेगा। जनता अब बदलाव के मूड में है और बीजेपी की नीतियों से नाराज है।

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं, जबकि बीजेपी झूठे वादों से उन्हें गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रहे हैं, जबकि बीजेपी सिर्फ घोषणाओं में उलझी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने में नाकाम रही है। “किसान सम्मान योजना” के दावे अब फेल हो चुके हैं। बढ़ती महंगाई से किसान परेशान हैं और सरकार उन्हें राहत देने में असफल रही है।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि चीन हमारी जमीन और बाजार पर कब्जा कर रहा है, लेकिन केंद्र सरकार मौन है। वहीं, अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाने पर भी मोदी सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

बीजेपी की रैली पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पटना में पार्टी ने बड़ा आयोजन किया, लेकिन उसमें चुनावी ‘दूल्हा’ ही नदारद था। अखिलेश ने व्यंग्य करते हुए कहा, “दूल्हे को पता है कि चुनाव के बाद बीजेपी वाले माला नहीं, मायूसी पहनाने वाले हैं।”

जनसभा में लोगों का उत्साह देखने लायक था। भीड़ ने तेजस्वी यादव और महागठबंधन के समर्थन में नारे लगाए। अखिलेश के भाषण में युवा, किसान और महंगाई जैसे मुद्दे मुख्य रूप से शामिल रहे।