Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना में दिनदहाड़े वकील की हत्या: घर से 40 कदम दूर बदमाशों ने मारी तीन गोली

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

पटना में दिनदहाड़े वकील की हत्या: घर से 40 कदम दूर बदमाशों ने मारी तीन गोली, बेटी ने जताया जमीन विवाद का शक...

पटना के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में रविवार को वकील जितेंद्र कुमार महतो की बीच सड़क पर तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उनके घर से करीब 40 कदम की दूरी पर हुई। वे रोज की तरह दोपहर में चाय पीने निकले थे और लौटते समय अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया।

मौके से तीन खोखे बरामद हुए हैं। गोली लगने के बाद परिजन उन्हें तुरंत PMCH लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जितेंद्र कुमार पटना सिविल कोर्ट में वकालत करते थे। उनका घर पास के मोहम्मदपुर इलाके में है।

जमीन विवाद की आशंका;
परिवार का कहना है कि जितेंद्र महतो ने दो साल से कोर्ट जाना बंद कर दिया था। उनकी कई संपत्तियां थीं और उन्होंने कुछ दुकानें किराए पर भी दे रखी थीं। वह पांच बच्चों के पिता थे।  दो बेटे और तीन बेटियां।

मृतक की पत्नी ने बताया, "वो हमेशा सबकी मदद करते थे, कभी किसी से दुश्मनी नहीं की। रविवार को खाने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने कहा कि रोड से आ रहे हैं और बिना खाए निकल गए थे।"

उनकी बेटी नेहा ने बताया, "एक हफ्ते पहले मस्जिद के पास जमीन पर घर बनाने को लेकर चाचा लोगों से झगड़ा हुआ था। उस जमीन को लेकर विवाद पहले से चलता आ रहा था।"

वहीं, छोटे भाई की पत्नी ने कहा, "मेरा घर बन रहा था और छज्जा निकालने को लेकर झगड़ा बढ़ गया था। यह घटना एक हफ्ते पहले की है, लेकिन किसने गोली मारी और क्यों मारी, यह कहना मुश्किल है।"

बड़ी बेटी अंजली ने कहा, "किसी ने घर आकर बताया कि पापा को गोली मार दी गई है। वो रोज की तरह चाय पीने निकले थे। न तो किसी से कोई विवाद था और न ही कोई धमकी मिली थी। हमें नहीं पता किसने और क्यों उन्हें मारा।"

पुलिस की जांच जारी;
पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।