Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना में 5 साल की मासूम से दरिंदगी

लोकल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव की एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ उसी के घर ट्यूशन पढ़ाने आने वाले नाबालिग ने दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बिहार की राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया। घटना के समय बच्ची घर पर अकेली थी। उसी गांव का रहने वाला एक नाबालिग लड़का, जो बच्ची के घर ट्यूशन पढ़ाने आता था, घर में घुसा और मासूम के साथ हैवानियत की।

पुलिस के अनुसार, बच्ची के बेहोश होने के बाद आरोपी भाग गया। जब बच्ची की मां घर लौटी, तो उसने बेटी को खून से लथपथ और बेसुध हालत में पाया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां होश में आने के बाद बच्ची ने पूरी आपबीती सुनाई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची के कपड़े और अन्य सबूत फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। इस दौरान थाने के बाहर आरोपी और पीड़िता के परिजनों के बीच जमकर झड़प भी हुई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नाबालिग है और मामला गंभीर है। पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।