Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना लौटे कांग्रेसी: 21 को सिंबल एयरपोर्ट पे दंगल

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

कांग्रेस नेताओं की पटना वापसी, 21 उम्मीदवारों को सिंबल, तेजस्वी संग देर रात बैठक

दिल्ली में सीईसी की दो दिवसीय बैठक के बाद कांग्रेस नेता पटना लौटे और 21 उम्मीदवारों को चुनावी सिंबल सौंपे। इसके बाद उन्होंने देर रात तेजस्वी यादव से मुलाकात की, जिसमें वामदलों के नेता भी मौजूद थे। भाकपा ने बछवाड़ा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने पर नाराजगी जताई। सभी दलों ने सीट बंटवारे पर जल्द घोषणा का भरोसा दिया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, विधानमंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित वरिष्ठ नेताओं के साथ उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के बाद बुधवार शाम पटना पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे डॉ. खान के सरकारी आवास स्थित वार रूम में पहुंचकर उन्होंने प्रत्याशियों को सिंबल देना शुरू किया।

राजेश राम (कुटुंबा) और शकील अहमद (कदवा) समेत कई उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल प्रदान किया गया। जारी सूची में बिक्रम से अनिल कुमार, वैशाली से संजीव सिंह, रीगा से अमित कुमार टुन्ना, फुलपरास से सुबोध मंडल, राजापाकर से प्रतिमा कुमारी दास, बेगूसराय से अमिता भूषण, सुल्तानगंज से ललन कुमार, बरबीघा से त्रिशुलधारी सिंह, औरंगाबाद से आनंद शंकर, वजीरगंज से शशि शेखर सिंह, लखीसराय से अमरेश कुमार, बछवाड़ा से शिव प्रकाश गरीबदास, रोसड़ा से बीके रवि, अमरपुर से जितेंद्र सिंह, गोविंदगंज से शशि भूषण राय, मुजफ्फरपुर से बिजेंद्र चौधरी, गोपालगंज से ओम प्रकाश गर्ग और नालंदा से कौशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया शामिल हैं।

सिंबल वितरण के बाद प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी और विधानमंडल दल के नेता तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पहुंचे, जहां महागठबंधन की गांठ सुलझाने के लिए देर रात बैठक हुई। कांग्रेस, राजद और वामदलों के वरिष्ठ नेता इसमें मौजूद रहे। बछवाड़ा सीट को लेकर भाकपा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। बैठक में किसी ने औपचारिक बयान नहीं दिया, लेकिन सभी नेताओं ने कहा कि “सभी मुद्दे सुलझा लिए गए हैं और सीटों के बंटवारे की घोषणा जल्द होगी।”