Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना: वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस वालों पर चढ़ा दी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

पटना में गुंडागर्दी, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस वालों पर चढ़ा दी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 1 की मौत, 3 की हालत गंभीर

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कल देर रात अटल पथ पर वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार स्काॅर्पियाे ने चार पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। जिसमें एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक हादसा एसके पुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ, जब पुलिस की टीम सड़क पर चेकिंग अभियान में लगी हुई थी। स्कॉर्पियो की 90 किलो प्रति घंटे की रफ्तार थी।  टक्कर के बाद पुलिसकर्मी हवा में दूर तक उछल पड़े।

जानकारी के अनुसार, पटना पुलिस ने रात 10:30 बजे से 12:30 बजे तक विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पर मौजूद पुलिसकर्मियों को कुचल दिया। हादसे में एक दरोगा, एक एएसआई और एक महिला कांस्टेबल सहित 4 गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से घायल जवानों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला कांस्टेबल कोमल कुमारी की मौत हो गई। वह नालंदा जिले की रहने वाली बताई जा रही। जबकि घायलों में एसआई दीपक कुमार, एएसआई अवधेश व अशाेक शामिल हैं।