Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पटना शिक्षक सीट पर तीन दशक के बाद राजद ने की जीत हासिल

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी।

पटना, बिहार विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन सीटों के चुनाव परिणाम में पटना सीट पर बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिला। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नवल किशोर यादव को 1,057 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस परिणाम के साथ पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव के लगभग तीन दशक लंबे चुनावी वर्चस्व का अंत हो गया। 

आंकड़ों के अनुसार, डॉ. संजीव कुमार सिंह को कुल 4,487 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवल किशोर यादव को 3,430 मत प्राप्त हुए। दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत का अंतर 1,057 मतों का रहा। लंबे समय से भाजपा के प्रभाव वाली इस सीट पर राजद की जीत को राज्य की शिक्षक राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

शिक्षक सीटों पर अलग-अलग दलों का प्रदर्शन

बिहार विधान परिषद की शिक्षक निर्वाचन सीटों के परिणामों में अलग-अलग राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कि हैं। पटना शिक्षक सीट पर राजद, तिरहुत शिक्षक सीट पर भाजपा, दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज और सारण शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी हैं।

तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत हासिल की। वहीं, सारण शिक्षक सीट पर भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज ने दूसरी वरीयता के मतों के आधार पर जीत दर्ज की। दरभंगा शिक्षक सीट पर जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय विजयी रहे। 

मतगणना के दौरान हंगामा, प्रशासन को करना पड़ा हस्तक्षेप

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के दौरान भाजपा और राजद प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद भी हुआ। मतगणना केंद्र पर स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। 

नवल किशोर यादव के लंबे राजनीतिक वर्चस्व को झटका

पटना शिक्षक सीट का परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि नवल किशोर यादव लंबे समय से इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे थे। करीब 30 वर्षों से चली आ रही उनकी जीत की परंपरा टूटने से बिहार की शिक्षक राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। 

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के परिणाम पर भी नजर

बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीटों पर चुनाव हुआ था। इनमें चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र और चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। शिक्षक सीटों के परिणाम सामने आने के साथ ही स्नातक सीटों की मतगणना भी राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण बनी हुई थी। रिपोर्टों के अनुसार, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में जदयू के नीरज कुमार आगे चल रहे थे। अन्य स्नातक सीटों पर भी मतगणना और परिणामों पर सबकी नज़र बनी हुई हैं ।