Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पणवेल में डांस बार में तोड़फोड़: MNS कार्यकर्ताओं पर 15 केस दर्ज

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

राज ठाकरे के बयान के बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने पणवेल स्थित एक डांस बार में भारी तोड़फोड़ की। इस मामले में 15 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार्यकर्ता लाठी-डंडों से बार में घुसते और फर्नीचर तोड़ते नजर आ रहे हैं।

रायगढ़ जिले के पणवेल इलाके में शनिवार देर रात MNS कार्यकर्ताओं ने एक डांस बार पर हमला कर जमकर तोड़फोड़ मचाई। यह घटना उस वक्त हुई जब MNS प्रमुख राज ठाकरे ने एक जनसभा में डांस बार संस्कृति की आलोचना की और छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमि पर ऐसे बार के संचालन को “अनुचित” बताया।

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के 15 कार्यकर्ताओं पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। वायरल वीडियो में ‘नाइट राइडर्स बार’ में घुसे कार्यकर्ताओं को शराब की बोतलें तोड़ते और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाते हुए साफ देखा जा सकता है।

MNS नेता संदीप देशपांडे ने इस हमले का बचाव करते हुए इसे “प्रतिकात्मक विरोध” बताया। उनका कहना है कि सरकार को अवैध डांस बारों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं तो जनता स्वयं सख्त कदम उठाने को मजबूर होगी।

यह पहली बार नहीं है जब MNS विवादों में घिरी हो। इससे पहले भी पार्टी पर गैर-मराठी लोगों के साथ हिंसा के आरोप लग चुके हैं। इस बार डांस बार को निशाना बनाए जाने पर फिर से पार्टी आलोचकों के घेरे में आ गई है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की प्रक्रिया चल रही है।