Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पति पैदल 175 KM तय कर पत्नी से मिला, न मानी तो सड़क पर काटा गला

राष्ट्रीय डेस्क, आर्या कुमारी |

Odisha: बालेश्वर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए उसके घर पहुंचा और कैमरे के सामने उसका गला काट दिया।

गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए पहले बालेश्वर चिकित्सालय लाया गया, फिर उसे तुरंत कटक रेफर कर दिया गया। बालेश्वर में यह घटना इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कटक से बालेश्वर का सफर करीब 175 किलोमीटर है और पति पैदल ही अपने पत्नी को मनाने के लिए कटक से निकल पड़ा तथा पठान मोहल्ला, बालेश्वर पहुंचा।

आरोपी शेख अमजद कटक के बक्शी बाजार का रहने वाला है। अमजद और उसकी पत्नी के बीच कई महीनों से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में अमजद गुरुवार को पत्नी से मिलने कटक से बालेश्वर आया। आने के बाद पति-पत्नी सड़क किनारे बातचीत कर रहे थे, अचानक अमजद ने पैंट के पॉकेट से चाकू निकालकर पत्नी का गला रेत दिया। घटना का वीडियो वहां से गुजर रहे राहगीर ने मोबाइल में कैद किया, जो वायरल हो गया। वीडियो में अमजद पत्नी से बात करते हुए, मारपीट करते और थप्पड़ मारते नजर आते हैं। बाद में वह उसे सड़क किनारे घसीटता हुआ गला काटने की कोशिश करता है। आसपास मौजूद लोग उसे छोड़ने की गुहार लगाते और शोर मचाते हैं, लेकिन वह नहीं मानता। अंत में लोगों ने हिम्मत दिखाकर आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।