लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान: दरौंदा थाना क्षेत्र के हड़सर गांव में खाना बनाने के दौरान चूल्हा से धुंआ निकले पर विवाद उत्पन्न हो गया. जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की मारपीट कर सिर फोड़ दिया.
मामला शुक्रवार की सुबह की बताई जा रही है. इस संबंध में दिए आवेदन में पीड़िता रानी देवी ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की सुबह में अचानक बारिश आ गई. पहले से ही गैस खत्म हुआ था. जिसके बाद घर के अंदर बने चूल्हा पर खाना बनाने लगी. खाना बनाने के दौरान चूल्हा से धुंआ निकलने पर विवाद उत्पन्न हो गया. जिसके बाद एक दूसरे पर दोनों आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे. इसके बाद विवाद मारपीट के रूप में बदल गई. इस मामले में पत्नी ने अपने पति विनोद शर्मा को आरोपित किया है.







