Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन को प्रोस्टेट कैंसर, ट्रंप ने जताई चिंता

रिपोर्ट: ऋषि राज

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बायडेन आक्रामक प्रोस्टेट कैंसर से ग्रसित हैं। 82 वर्षीय बायडेन के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिवार ने डॉक्टरों से संपर्क किया है और उनके लिए सर्वोत्तम उपचार की दिशा में परामर्श जारी है। रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर अब उनकी हड्डियों तक फैल चुका है, जिससे स्थिति अत्यंत गंभीर मानी जा रही है।

बायडेन की बीमारी का ग्लीसन स्कोर 9 है, जो संकेत करता है कि कैंसर उच्चतम स्तर पर पहुँच चुका है। ग्लीसन स्कोर 1 से 10 के बीच मापा जाता है और यह कैंसर की आक्रामकता को दर्शाता है। ज्ञात हो कि जो बायडेन ने 2024 का राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ा था। इससे पहले 2023 में उनके सीने से एक कैंसर संबंधित घाव भी सफलतापूर्वक हटाया गया था। उनके डॉक्टर के अनुसार, उस समय के बाद से उन्हें किसी विशेष उपचार की आवश्यकता नहीं पड़ी थी।

ट्रंप और हैरिस ने जताई संवेदना

मौजूदा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बायडेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "हम पूर्व राष्ट्रपति की लंबी उम्र की कामना करते हैं और उनके परिवार के साथ हमारी पूरी संवेदना है।"

वहीं, ट्रंप की करीबी सहयोगी लॉरा लूमर ने एक विवादास्पद बयान में दावा किया है कि, "जो बायडेन पिछले जुलाई से ही गंभीर रूप से बीमार हैं और उन्हें सिर्फ दो महीने की जिंदगी बची है।" उन्होंने आरोप लगाया कि डेमोक्रेट पार्टी ने उनकी बीमारी को लंबे समय तक छिपाया।

राजनीतिक हलकों में हलचल

जो बायडेन की बीमारी की पुष्टि के बाद अमेरिका के राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। जहां उनके समर्थक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं, वहीं विपक्षी खेमा इसे आगामी चुनावों के संदर्भ में भी देख रहा है। इस वक्त बिडेन परिवार डॉक्टरों के साथ मिलकर इलाज के अगले चरण पर विचार कर रहा है। जनता और देशभर के नेता उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।