Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पर्सा के प्रमुख एसपी सुदीप राज पाठक सम्मानित

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: आर्थिक वर्ष 2025-2026 के वार्षिक कार्यसम्पादन मूल्यांकन अंतर्गत वैशाख महीने में मधेश प्रदेश के जिलों में जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। उत्कृष्ट कार्यसम्पादन के लिए कार्यालय प्रमुख पुलिस उपरीक्षक (एसपी) सुदीप राज पाठक को प्रशस्ति पत्र सहित सम्मानित किया गया।

यह सम्मान तालुक मधेश प्रदेश प्रहरी कार्यालय के प्रमुख प्रहरी नायब महानिरीक्षक (डीआईजी) गोविन्द थपलिया द्वारा प्रदान किया गया।

मूल्यांकन के अनुसार, पर्सा प्रहरी कार्यालय ने शांति सुरक्षा कायम रखने, अपराध नियन्त्रण, अनुसन्धान, फरार प्रतिवादियों की गिरफ्तारी, ट्राफिक व्यवस्थापन तथा नागरिकमैत्री सेवा प्रवाह में प्रभावकारी कार्यसम्पादन किया, जिसके आधार पर यह सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मान ग्रहण करने के बाद एसपी पाठक ने कहा कि पर्सावासी नागरिकों, सम्पूर्ण प्रहरी कर्मचारी तथा सरोकारवालाओं के सहयोग से यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने भविष्य में भी नागरिकों का विश्वास बनाए रखते हुए और अधिक प्रभावकारी सेवा प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पिछले समय में जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा द्वारा विभिन्न सचेतनामूलक कार्यक्रम, अपराध नियन्त्रण अभियान तथा सामुदायिक प्रहरी साझेदारी कार्यक्रम भी प्रभावकारी रूप से संचालित किए जा रहे हैं।