Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पवन सिंह की पत्नी की जन सुराज में एंट्री के कयास, PK से मुलाकात के बाद हलचल

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने प्रशांत किशोर से मुलाकात कर कहा कि वह अपने साथ हुए अन्याय की बात रखने आई थीं, चुनाव की नहीं. पीके बोले कि जन सुराज परिवारिक विवाद में नहीं पड़ेगा, लेकिन ज्योति सिंह को नैतिक समर्थन देगा| बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच भोजपुरी स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनकी मुलाकात जन सुराज आंदोलन के संयोजक प्रशांत किशोर (PK) से. पटना में हुई इस मुलाकात के बाद ज्योति सिंह ने कहा कि उन्होंने पीके से किसी राजनीतिक चर्चा के लिए नहीं, बल्कि अपने साथ हुए “अन्याय” के खिलाफ समर्थन की उम्मीद में मुलाकात की है. उन्होंने कहा, “चुनाव या टिकट की कोई बात नहीं हुई. मैं बस अपनी बात रखने आई थी.” वहीं, पीके ने भी स्पष्ट किया कि जन सुराज परिवारिक विवादों में नहीं पड़ेगा, लेकिन “जहां अन्याय हुआ है, वहां आवाज़ ज़रूर उठाएगा.” इस मुलाकात के सियासी मायने भले ही दोनों पक्षों ने नकारे हों, मगर बिहार की राजनीति में इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है.

गौरतलब है कि हाल के महीनों में ज्योति सिंह और पवन सिंह के रिश्ते लगातार विवादों में रहे हैं. हाल ही में लखनऊ में पवन सिंह के आवास पर जमकर हंगामा देखने को मिला था, जिसके बाद पवन सिंह को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के सफाई देनी पड़ी थी. बताते चलें कि भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने हाल ही में बीजेपी में दोबारा वापसी की है और उनके विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा भी तेज़ है. वहीं, उनकी पत्नी ज्योति सिंह के भी चुनाव मैदान में उतरने की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में पीके से उनकी मुलाकात ने सियासी गलियारों में नई हलचल पैदा कर दी है, भले ही दोनों ने इसे “गैर-राजनीतिक” करार दिया हो.