Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पश्चिम चंपारण में संदिग्ध हालत में 2 माह की गर्भवती की मौत

लोकल डेस्क, आर्या कुमारी।

पश्चिम चंपारण के इनरवा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका दो माह की गर्भवती थी। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर सही जानकारी न देने का आरोप लगाते हुए घटना पर संदेह जताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

इनरवा थाना क्षेत्र के नगरदेही गांव के पास विवाहिता की संदिग्ध मौत का यह मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नगरदेही गांव निवासी गुड्डू शर्मा की 25 वर्षीय पत्नी अंतिम कुमारी के रूप में हुई है।

मृतका दो माह की गर्भवती थी। उसका मायका पूर्वी चंपारण के हरैया थाना क्षेत्र स्थित हवाई अड्डा चिकनी गांव में है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले इनरवा पहुंचे और मौत पर संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां शारदा देवी का कहना है कि “बेटी की मौत संदिग्ध लग रही है”। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष घटना की सही जानकारी नहीं दे रहा है।

मां ने आशंका व्यक्त की कि बेटी के साथ कोई अनहोनी की गई होगी, जिसकी जांच जरूरी है। इनरवा थानाध्यक्ष लवकांत शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।