Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'पश्चिम बंगा' होगी राज्य की पहचान, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला

नेशनल डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

  • पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी तेज, कैबिनेट ने दी मंजूरी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान। विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद केंद्र सरकार को भेजा जाएगा, संसद की मंजूरी के बिना नहीं बदलेगा आधिकारिक नाम।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की पहचान अब बदलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार, 23 नवंबर को राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' (Paschim Banga) करने का बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। अब सरकार इसे विधानसभा में पेश करेगी। इसके लिए 9 दिसंबर की तारीख तय की गई है।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में राज्य का नाम बदलने का प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा का सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा। सरकार की योजना है कि 9 दिसंबर को इस प्रस्ताव पर सदन में चर्चा और आगे की कार्यवाही की जाए।

कैबिनेट की मुहर, अब विधानसभा की बारी

राज्य सरकार के इस फैसले के बाद पश्चिम बंगाल के नाम को लेकर लंबे समय से चल रही बहस एक बार फिर चर्चा में आ गई है। प्रस्ताव के तहत मौजूदा नाम 'West Bengal' की जगह 'Paschim Banga' को आधिकारिक नाम बनाने की पहल की गई है।

हालांकि, कैबिनेट की मंजूरी मिलने का अर्थ यह नहीं है कि राज्य का नाम तत्काल बदल गया है। विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसके बाद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत अंतिम फैसला होगा।

1999 से चल रही है नाम बदलने की कवायद

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की कोशिश पहली बार नहीं हो रही है। इसकी शुरुआत वर्ष 1999 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ज्योति बसु के नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार के दौरान हुई थी। उस समय 'पश्चिम बंगा' और 'बांग्ला' जैसे नामों पर विचार किया गया था, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

वर्ष 2011 में ममता बनर्जी सरकार ने भी राज्य का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' करने का प्रस्ताव आगे बढ़ाया था। हालांकि, केंद्र से इसे मंजूरी नहीं मिली।

इसके बाद अगस्त 2016 में ममता सरकार ने तीन भाषाओं के लिए अलग-अलग नामों का प्रस्ताव रखा। इसमें बांग्ला भाषा में 'बांग्ला', अंग्रेजी में 'बंगाल' और हिंदी में 'बांगाल' नाम शामिल थे। जुलाई 2018 में विधानसभा ने राज्य का नाम सभी भाषाओं में 'बांग्ला' करने का प्रस्ताव भी पारित किया। लेकिन यह कोशिश भी सफल नहीं हुई।

अब शुभेंदु अधिकारी सरकार ने 'पश्चिम बंगा' नाम के साथ इस मुद्दे को फिर से आगे बढ़ाया है।

आखिर संसद की मंजूरी क्यों जरूरी?

किसी राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया केवल राज्य सरकार या विधानसभा के फैसले से पूरी नहीं होती। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत किसी राज्य का नाम बदलने का अधिकार संसद के पास है।

इसके लिए राष्ट्रपति की सिफारिश पर विधेयक संसद में पेश किया जाता है। संबंधित राज्य की विधानसभा को भी प्रस्ताव पर अपनी राय देने का अवसर दिया जाता है। संसद में विधेयक पारित होने और कानून बनने के बाद ही नाम में आधिकारिक बदलाव संभव है।

इसलिए 9 दिसंबर को विधानसभा में होने वाली कार्यवाही महत्वपूर्ण जरूर है, लेकिन उसी दिन पश्चिम बंगाल का नाम बदल जाना तय नहीं है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि विधानसभा में सरकार के प्रस्ताव को कितना समर्थन मिलता है और केंद्र सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।