Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पहलगाम हमले के तीनों आतंकी मुठभेड़ में मारे गए: अमित शाह

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि पहलगाम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकवादी सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए।

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान श्री शाह ने बताया कि ऑपरेशन महादेव के तहत मारे गए आतंकवादियों में सुलेमान उर्फ फैसल, अफगान और जिब्रान शामिल हैं, जो 26 पर्यटकों की हत्या में शामिल थे। उन्होंने बताया कि सुलेमान लश्कर-ए-तैयबा का ए-श्रेणी का आतंकी और स्वयंभू कमांडर था, जबकि अफगान और जिब्रान भी इसी संगठन के ए-श्रेणी के आतंकी थे।

गृह मंत्री ने बताया कि इन आतंकवादियों की पहचान उनकी मदद करने वालों के जरिये की गई है। घटनास्थल से बरामद हथियारों और खोखों की फोरेंसिक जांच में भी पुष्टि हुई है कि यही हथियार पहलगाम हमले में इस्तेमाल हुए थे। उन्होंने कहा कि एनआईए ने उन लोगों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने हमले के बाद आतंकियों को शरण और भोजन दिया था, और इन्हीं से इनकी पहचान भी कराई गई है। इनके पास पाकिस्तान निर्मित चॉकलेट भी मिली है।

श्री शाह ने शोक संतप्त परिवारों को आश्वस्त किया कि जिन आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया था, उन्हें सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है, और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं को भी खत्म किया गया। उन्होंने कहा कि भारत ने पहली बार पाकिस्तान के भीतर 100 किलोमीटर अंदर घुसकर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है, जबकि पहले सिर्फ पीओके तक ही सीमित कार्रवाई होती थी।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के नौ आतंकी अड्डे और 11 एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिनमें नौ पूरी तरह तबाह हो गए। इसके अलावा छह राडार सिस्टम भी नष्ट किए गए, जिससे पाकिस्तान की सैन्य शक्ति को भारी नुकसान हुआ और उसे युद्धविराम की अपील करनी पड़ी।

श्री शाह ने पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के उस बयान की आलोचना की जिसमें उन्होंने आतंकवादियों की राष्ट्रीयता पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान पाकिस्तान को ‘क्लीन चिट’ देने जैसे हैं।

उन्होंने बटाला हाउस मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर भी टिप्पणी की और कहा कि उन्हें शहीद पुलिसकर्मी की शहादत पर दुख जताना चाहिए था।

श्री शाह ने कहा कि पिछली सरकारों की गलतियों के कारण पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने का मौका मिला, लेकिन 2014 के बाद से हर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत ने मांग लिया होता, तो आतंकवाद की समस्या उत्पन्न ही नहीं होती।

उन्होंने बताया कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी और बंद की घटनाएं समाप्त हो गई हैं और आतंकवादी इकोसिस्टम खत्म हो चुका है। उन्होंने दोहराया कि मोदी सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाए रखेगी।