Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पाक सीमा से सटे राज्यों में मॉक ड्रिल, अलर्ट जारी 

श्रेयांश पराशर |

गुरुवार शाम को पाकिस्तान से सटे चार राज्यों—राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर—में मॉक ड्रिल की जाएगी। इस दौरान सायरन बजेंगे और ब्लैकआउट एक्सरसाइज की जाएगी ताकि आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी परख सकें। ऑपरेशन सिंदूर के बाद बढ़े तनाव को देखते हुए यह कवायद हो रही है। पंजाब में यह ड्रिल 3 जून को होगी।

भारत-पाकिस्तान सीमा से लगे राज्यों में गुरुवार को सुरक्षा को लेकर बड़ी मॉक ड्रिल की जाएगी। जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात में शाम को सायरन बजेंगे और कुछ समय के लिए बिजली गुल की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य युद्ध जैसी स्थिति में नागरिकों और प्रशासन की तत्परता की जांच करना है। इस ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट एक्सरसाइज भी होगी जिसमें एक तय समय के लिए इलाके की सभी लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इससे दुश्मन को लोकेशन टारगेट करने में मुश्किल होती है। लोगों को इस दौरान सतर्क और सहयोगी रहने की सलाह दी गई है।

7 मई को देश के 244 सिविल डिफेंस जिलों में भी ऐसा ही मॉक अभ्यास किया गया था, जहां नागरिकों को आपात स्थिति में कैसे सुरक्षित रहना है, इसकी ट्रेनिंग दी गई थी। उस दिन 25 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 12 मिनट का ब्लैकआउट भी किया गया था।

यह कवायद ऐसे समय पर हो रही है जब 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने PoK और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया था। इसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए थे। गृह मंत्रालय ने देश के 259 सिविल डिफेंस जिलों को संवेदनशीलता के आधार पर तीन कैटेगरी में बांटा है। कैटेगरी-1 में 13 जिले हैं, जिनमें बुलंदशहर का नरौरा न्यूक्लियर प्लांट भी शामिल है। इससे पता चलता है कि देश किस हद तक तैयारियों को लेकर गंभीर है।