Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीएम मोदी आज गुजरात-महाराष्ट्र दौरे पर, 35 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी ।

वडोदरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे गुजरात के वडोदरा और नवसारी तथा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वडोदरा में 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और राष्ट्र को समर्पण करेंगे। इसके अलावा वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

326 किलोमीटर लंबे फ्रेट कॉरिडोर के तीन खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

प्रधानमंत्री के गुजरात दौरे में पश्चिमी समर्पित माल ढुलाई गलियारे  के तीन महत्वपूर्ण खंडों को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा। इन तीनों खंडों की कुल लंबाई करीब 326 किलोमीटर है और इनके विकास पर 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आई है। इन खंडों के शुरू होने से जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी  से रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इससे माल ढुलाई, आयात-निर्यात और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच संपर्क को गति मिलने की उम्मीद है।

329 किलोमीटर की तीन रेल परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

पीएम करीब 329 किलोमीटर लंबी तीन रेलवे परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 9,700 करोड़ रुपये से अधिक है। इनमें वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन, मियागाम करजन-चोरंदा-मालसर गेज कन्वर्जन तथा विश्वामित्री-दभोई रेल लाइन डबलिंग परियोजना शामिल हैं। इनसे रेल यातायात की क्षमता बढ़ाने, माल और यात्री परिवहन को सुगम बनाने तथा गुजरात-मध्य प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करने में मदद मिलेगी।

हाईवे और पुल परियोजनाओं पर भी जोर

वडोदरा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री करीब 1,780 करोड़ रुपये की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें एनएच-48 के कामरेज-चलथान सेक्शन को छह लेन में विकसित करना, वडोदरा-सूरत सेक्शन पर तापी और नर्मदा नदियों पर प्रमुख पुलों सहित अतिरिक्त संरचनाओं का निर्माण तथा एनएच-53 पर विभिन्न जंक्शनों पर ग्रेड-सेपरेटेड स्ट्रक्चर का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़क कनेक्टिविटी और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना है।

गुजरात सरकार की परियोजनाओं को भी मिलेगी गति

प्रधानमंत्री गुजरात सरकार की करीब 2,600 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें वडोदरा शहरी विकास प्राधिकरण की रिंग रोड परियोजना, कडाना बांध पर 110 मेगावाट की फ्लोटिंग सोलर परियोजना, वडोदरा नगर निगम के नए कार्यालय सहित आवास और जलापूर्ति से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

गुजरात दौरे के बाद प्रधानमंत्री शाम करीब 5:45 बजे मुंबई पहुंचेंगे। यहां वे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट  2026 का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस वर्ष फिनटेक फेस्ट का आयोजन 8 से 11 सितंबर तक किया जा रहा है। सम्मेलन में डिजिटल भुगतान, वित्तीय समावेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और नई वित्तीय तकनीकों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी।

प्रधानमंत्री का यह दौरा रेलवे, सड़क, लॉजिस्टिक्स, बंदरगाह कनेक्टिविटी, शहरी विकास और डिजिटल वित्त जैसे क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का जोर बेहतर कनेक्टिविटी के साथ व्यापार, उद्योग और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने पर है।