Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीएम मोदी ने किया ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन, पुल पर भ्रमण के दौरान लहराया गमछा

स्टेट डेस्क, रानी कुमारी

वैशाली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर पहुंचे और गंगा नदी पर बने छह लेन वाले ‘नीतीश सेतु’ का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने पुल पर पैदल भ्रमण किया और पारंपरिक बिहारी अंदाज में गमछा लहराकर राघोपुर के लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान उनके साथ मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से राघोपुर पहुंचे और सीधे नीतीश सेतु के उद्घाटन स्थल पर गए। उन्होंने फीता काटकर पुल को राष्ट्र को समर्पित किया। फिर दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया और गले से गमछा निकालकर लहराते हुए लोगों का अभिवादन किया। पुल के नीचे बड़ी संख्या में जमा भीड़ ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भी मौजूद थे। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने पुल पर कुछ देर तक पैदल यात्रा की और उसके मॉडल का निरीक्षण भी किया।

नीतीश सेतु पटना जिले के कच्ची दरगाह (एनएच-22) को वैशाली जिले के बिदुपुर (एनएच-322) से जोड़ता है। यह लगभग 19.7 किलोमीटर लंबी परियोजना है, जिसमें 9.76 किलोमीटर का मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर की एप्रोच रोड शामिल है। यह एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टेड डिजाइन का छह लेन वाला पुल है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 4,280 करोड़ रुपये बताई गई है। पुल की चौड़ाई लगभग 32 मीटर और डिजाइन स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा और मौजूदा महात्मा गांधी सेतु व जेपी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम करेगा।

राघोपुर दियारा के लोग दशकों से पक्के पुल का इंतजार कर रहे थे। लंबे समय तक यह क्षेत्र बाढ़ और कनेक्टिविटी की समस्या से जूझता रहा। नीतीश सेतु के चालू होने से राघोपुर के निवासियों को पटना के अस्पताल, शिक्षा संस्थान और बाजार तक आसान पहुंच मिलेगी। यात्रा का समय काफी कम होने की उम्मीद है। इससे कृषि उपज और औद्योगिक सामान की आवाजाही भी सुगम होगी।

उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री राजापाकर के जफरपट्टी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने राज्य में करीब 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

नीतीश सेतु को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर नामित किया गया है। यह पुल न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, बल्कि राघोपुर और आसपास के इलाकों में आर्थिक विकास और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा। स्थानीय लोगों ने इसे लंबे इंतजार की समाप्ति और विकास का प्रतीक बताया।