Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पीथमपुर में निर्माणाधीन रेलवे पुल पर बड़ा हादसा: क्रेन गिरने से दो की मौत

नेशनल डेस्क - आर्या कुमारी


मध्य प्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन रेलवे पुल पर काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां ब्रिज पर काम कर रही एक क्रेन अचानक पलट गई और नीचे खड़े टाटा मैजिक व पिकअप वाहन पर गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, पीथमपुर सेक्टर-3 स्थित सागौर रेलवे ब्रिज पर सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो क्रेन गार्डर उठा रही थीं। इसी दौरान सागौर की ओर लगी एक क्रेन अचानक पलट गई। भारी-भरकम क्रेन के नीचे आने से टाटा मैजिक और पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। क्रेन के नीचे दबने से टाटा मैजिक चालक और एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल दोनों मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी हुई है। वहीं एक महिला, जिसका बेटा फंसे होने की आशंका है, बदहवास हालत में मौके पर पहुंची।

क्या बोले एसपी?

पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने बताया, “रेलवे पुल का निर्माण कार्य चल रहा था और काम में लगी एक क्रेन अचानक पलटकर वहां से गुजर रहे एक पिकअप ट्रक पर गिर गई। ट्रक में सवार दो लोगों की कुचलकर मौत हो गई। कुछ लोगों के क्रेन के नीचे फंसे होने की भी आशंका है।” उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और शवों को निकालने का प्रयास जारी है।