Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण की बेटी केशर राज ने बढ़ाया बिहार का मान

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

पूर्वी चंपारण: बिहार की उभरती हुई तलवारबाज केशर राज ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से न सिर्फ अपने जिले बल्कि पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। खेल के क्षेत्र में यह उपलब्धि बिहार की बेटियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर सामने आई है।

केशर राज का चयन एशियन कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। वह इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गर्ल्स फॉयल इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

यह एशियन कैडेट फेंसिंग चैंपियनशिप 18 से 27 फरवरी 2026 तक जकार्ता, इंडोनेशिया में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में एशिया के कई देशों के बेहतरीन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जहां केशर राज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
केशर के चयन की खबर सामने आते ही पूरे पूर्वी चंपारण जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

लोगों का कहना है कि केशर राज की यह सफलता साबित करती है कि सीमित संसाधनों के बावजूद भी अगर हौसले मजबूत हों तो बड़े सपनों को साकार किया जा सकता है। उनकी यह उपलब्धि बिहार की बेटियों को खेल और अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।