Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण में नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, आठ आरोपी गिरफ्तार

लोकल डेस्क, रानी कुमारी 

मोतिहारी, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेला देखने जा रहे एक नवविवाहित दंपति के साथ सुनसान रास्ते पर भयावह घटना घटी है। आरोप है कि कुछ युवकों ने दंपति को रोककर पति से मारपीट की, महिला को पास के आम के बगीचे में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और लूटपाट भी की। पुलिस ने सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना का विवरण

पुलिस सूत्रों और आधिकारिक जानकारी के अनुसार, घटना 18 अक्टूबर की सुबह करीब 4 बजे की है। पीड़ित दंपति पड़ोसी शिवहर जिले का रहने वाला है। वे दुर्गा पूजा मेला देखने और परिचितों से मिलने के लिए बाइक पर जा रहे थे। श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के भटहां गांव के पास सुनसान रास्ते पर कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया।

आरोप है कि बदमाशों ने पहले पति से मारपीट की, फिर नवविवाहिता को जबरन मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह स्थित एक आम के बगीचे में ले गए। वहां पति के सामने ही महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो भी बनाया। इसके अलावा दंपति से नकद, मोबाइल फोन और करीब 50,000 रुपये मूल्य के गहने छीन लिए गए। पति से ऑनलाइन 3,000 रुपये भी ट्रांसफर करवाए गए। घटना के बाद पीड़ित दंपति पुलिस से संपर्क कर मधुबन थाने में FIR (कांड संख्या 363/26) दर्ज की गई।

पुलिस कार्रवाई में जुटी
 
पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात और मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण पांडे के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी शुरू की और चार घंटे के अंदर सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनमें पीड़ित का छीना गया फोन भी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम  
अंबिकेश तिवारी   
रिकी कुमार  
अंकुश कुमार   
राहुल कुमार
कंचन कुमार  
मुन्ना कुमार  
रणधीर कुमार   
अमित कुमार  
ये सभी शिवहर जिले के श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिम्मी सिंह टोला के रहने वाले हैं।

चिकित्सा परीक्षण और आगे की जांच जारी

पीड़िता का मोतिहारी सदर अस्पताल में उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं वीडियो, लूटपाट और अन्य शामिल लोगों की गहन जांच में जुटी है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।