Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण में 24 घंटे के भीतर महिला कैदी समेत तीन की मौत, पुलिस जांच में जुटी

लोकल डेस्क, रानी कुमारी

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में एक महिला कैदी सहित तीन लोगों की मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस सभी मामलों की जांच में जुट गई है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हरसिद्धि थाना क्षेत्र के धनखरिया पेट्रोल पंप के समीप मक्का के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान संग्रामपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर परसोना निवासी 30 वर्षीय रमेश साह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रमेश नेपाल में अपने बहनोई के साथ रहकर काम करता था और कुछ दिनों पहले ही अपने गांव लौटा था।

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या किसी अन्य स्थान पर की गई और बाद में शव को खेत में लाकर फेंक दिया गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इसके अलावा जिले में अन्य दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला कैदी समेत दो अन्य लोगों की भी मौत हुई है। शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजी गई एक महिला बंदी की संदिग्ध परिस्थिति में अस्पताल में मौत हो गई है।इन घटनाओं के बाद प्रशासन और पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। संबंधित मामलों में परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी भी मामले में अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनाओं ने जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।