Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया, मंत्री ने गिनाईं उपलब्धियाँ

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

पूर्वी चंपारण: पूरे देश के साथ पूर्वी चंपारण जिले में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में तिरंगा शान से लहराया गया, लेकिन ऐतिहासिक गांधी मैदान का नजारा सबसे खास रहा।

मुख्य समारोह में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद अपने संबोधन में उन्होंने बिहार सरकार की उपलब्धियों को साझा किया और कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार 'सुशासन के साथ बढ़ता बिहार' और 'विकसित बिहार' के सपने को साकार करने के लिए निरंतर काम कर रही है।

मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियाँ

  • सड़क और बिजली परियोजनाएँ: मंत्री ने कहा कि राज्य में सड़क और विद्युत परियोजनाओं के माध्यम से हर गाँव तक विकास की रोशनी पहुँचाई जा रही है।

  • शिक्षा और रोजगार: उन्होंने घोषणा की कि शिक्षकों की बहाली के लिए जल्द नई अधिसूचना जारी होगी, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा। सरकार अब तक लाखों युवाओं को रोजगार दे चुकी है और एक करोड़ से अधिक रोजगार देने का लक्ष्य रखा है।

  • कानून व्यवस्था: मंत्री ने कहा कि 24 नवंबर 2005 के बाद से राज्य में कानून का राज स्थापित हुआ है। वर्तमान में पुलिस बल की संख्या 1 लाख 10 हजार तक पहुँच चुकी है, जिसमें 30 हजार महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। 21,391 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है और लक्ष्य इसे 2 लाख 27 हजार से अधिक करने का है। डायल 112 सेवा से लोगों को तुरंत मदद मिल रही है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में पुलिस त्वरित कार्रवाई कर रही है।

गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी

इस अवसर पर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, जिला परिषद अध्यक्ष ममता राय सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। समारोह के अंत में राष्ट्रगान के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न सम्पन्न हुआ।