Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण: 'वोटर अधिकार यात्रा' के बाद लोकतंत्र बचाने का संकल्प

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि यात्रा ने लोकतंत्र को बचाने की नई उम्मीद जगाई है और जनता अब वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी।

पूर्वी चंपारण: हाल ही में मोतिहारी में आयोजित हुई 'वोटर अधिकार यात्रा' की सफलता के बाद आज जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम में एक धन्यवाद बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे। सभी ने मिलकर इस यात्रा को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए एक-दूसरे का आभार व्यक्त किया और आगामी चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की।

लोकतंत्र बचाने की नई उम्मीद

बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की 'वोटर अधिकार यात्रा' ने सिर्फ बिहार में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में लोकतंत्र को बचाने की नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आम जनता ने इस यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, वह इस बात का प्रमाण है कि जनता अब वोट चोरी और लोकतंत्र की हत्या को बर्दाश्त नहीं करेगी। देवेंद्र यादव ने मोतिहारी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उनके समर्पण और संघर्ष के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। उन्होंने इस यात्रा को सिर्फ एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र बचाने का जनांदोलन बताया। उन्होंने कहा कि गांधी की कर्मभूमि चंपारण से उठी यह नई पुकार पूरे देश में गूंज रही है।

सत्ता के अहंकार को जवाब

वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी.के. मिश्रा ने भी बैठक में अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि इस यात्रा ने आने वाले समय में सत्ता के अहंकार को जवाब देने का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस जोश और उत्साह को बनाए रखें और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखें।

'यह आंदोलन नया सत्याग्रह है'

जिलाध्यक्ष इंजीनियर शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने अपने संबोधन में कहा कि मोतिहारी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी एकजुटता साबित कर दी है कि गांधी की धरती पर लोकतंत्र की लड़ाई कभी कमजोर नहीं पड़ सकती। उन्होंने 'वोट चोरी के खिलाफ इस आंदोलन को एक नया सत्याग्रह' बताया, जिसमें हर कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह मैदान में डटा हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह आंदोलन जन-जन तक पहुँचेगा और जनता के वोट का अधिकार किसी कीमत पर छीना नहीं जा सकेगा।

घर-घर तक पहुँचेगा संदेश

बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे आने वाले दिनों में राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुँचाने का काम करेंगे। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए 'वोट चोरी के खिलाफ संघर्ष को और तेज़ करने' का भी संकल्प लिया। यह बैठक न सिर्फ 'वोटर अधिकार यात्रा' की सफलता का जश्न थी, बल्कि आगामी चुनौतियों का सामना करने के लिए कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने का एक महत्वपूर्ण मंच भी साबित हुई।