Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चंपारण: 167 की अनुकंपा नियुक्ति

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह।

गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने 156 विद्यालय लिपिक और 11 परिचारी को नियुक्ति पत्र दिए।

पूर्वी चंपारण: मंगलवार को मोतिहारी स्थित समाहरणालय परिसर के डॉ. राजेंद्र प्रसाद सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में शिक्षा विभाग द्वारा अनुकंपा के आधार पर कुल 167 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इनमें उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए 156 विद्यालय लिपिक और 11 विद्यालय परिचारी के पद शामिल थे।

प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने की। इस अवसर पर मोतिहारी के विधायक  प्रमोद कुमार, मधुबन के विधायक इंजीनियर राणा रणधीर सिंह, नगर निगम की महापौर प्रीति गुप्ता, उप महापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद गुप्ता, जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, और जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सरकार की उपलब्धियों का जिक्र

अपने संबोधन में मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा कि यह समारोह सरकार के रोजगार देने के फैसले को दर्शाता है और यह एनडीए सरकार के हर क्षेत्र में हो रहे चहुंमुखी विकास का प्रमाण है। उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों से ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की, ताकि समाज को आगे बढ़ाया जा सके।

विधायक प्रमोद कुमार ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि सरकार ने नौकरी देने के वादे को पूरा करने में एक लंबी लकीर खींची है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 10 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब तक 12 लाख से अधिक नौकरियां दी जा चुकी हैं और यह सिलसिला जारी है।

विधायक इंजीनियर राणा रणधीर सिंह ने भी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से सरकार और समाज के बीच की कड़ी और मजबूत होगी। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को ईमानदारी से काम करने की सलाह दी।

भावुक क्षण और शुभकामनाएँ

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जल्द से जल्द अपने-अपने विद्यालयों में योगदान देने का निर्देश दिया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते समय कई अभ्यर्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, लेकिन अपने दिवंगत परिजनों को याद कर वे भावुक भी हो गए। उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया और नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे से काम करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कमलेश कुमार सिंह ने किया।