Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पूर्वी चम्पारण में मादक पदार्थ तस्करी पर करारी चोट: NH-27 से 5.60 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

रिपोर्ट: एन.के. सिंह

मोतीहारी – पूर्वी चम्पारण पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.60 किलोग्राम चरस जब्त की है। यह सफलता डुमरियाघाट थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मिली, जब NH-27 पर डुमरियाघाट पुल के पास एक संदिग्ध मारुति सुजुकी कार को रोका गया।

तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार चालक सरोज कुमार, निवासी भैड़वाटोला, थाना नकरदेई, जिला पूर्वी चम्पारण को गिरफ्तार कर लिया। वह भरत यादव का बेटा बताया जा रहा है।

पुलिस सरोज कुमार से पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

इस छापेमारी अभियान में पकड़ीदयाल के सहायक पुलिस अधीक्षक मोहिबुल्ला अंसारी, डुमरियाघाट थाना अध्यक्ष पु०अ०नि० अमित कुमार, परि०पु०अ०नि० निधी कुमारी, सशस्त्र बल, चौकीदार किशोर यादव, मेधु यादव, रंजीत कुमार एवं राजु कुमार यादव की अहम भूमिका रही।

पूर्वी चम्पारण पुलिस की यह कार्रवाई नशा मुक्त समाज की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।