लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा। दारौंदा थाना क्षेत्र के पासीवाड़ बाजार के समीप एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार एक निजी स्कूल का बच्चा चोटिल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर अंचल अधिकारी वेद प्रकाश नारायण व दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जानकारी ली। पुलिस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुटी है।







