Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पैगंबर मोहम्मद विरोध का विषय नहीं: मौलाना महमूद मदनी

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

"पैगंबर मोहम्मद विरोध का विषय नहीं" – मौलाना महमूद मदनी की अपील

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी ने पैगंबर मोहम्मद के नाम पर विरोध और प्रतिक्रिया से बचने की अपील की है। उन्होंने मुस्लिम युवाओं से धैर्य और कानूनी तरीके से अपनी बात रखने को कहा। मदनी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई की निंदा की और सरकार से धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया।

‘आई लव मोहम्मद’ के नाम पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में जारी प्रदर्शनों के बीच मौलाना मदनी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के व्यक्तित्व को किसी भी विरोध या प्रतिक्रिया का विषय न बनाया जाए। यह उनके सम्मान और पवित्रता के लिए आवश्यक है।

उन्होंने मुस्लिम युवाओं से आह्वान किया कि वे धैर्य, विवेक और लोकतांत्रिक तरीकों से अपना पक्ष रखें तथा षड्यंत्रों से सावधान रहें। मदनी ने यूपी पुलिस की कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए कहा कि मुसलमान पैगंबर मोहम्मद से प्रेम और अनुसरण के जरिए ही अल्लाह की खुशी पाते हैं। उन्होंने कहा कि मुसलमान इसके लिए हर बलिदान देने को तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यूपी सरकार से मांग की कि धार्मिक भावनाओं और पेशवाओं का सम्मान किया जाए और केवल नारों व पोस्टरों के आधार पर गिरफ्तारी जैसे कदमों से परहेज किया जाए।