Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

पैसा डबल करने के नाम पर ठगी, पांच आरोपी गिरफ्तार

स्टेट डेस्क, मुस्कान सिंह ।

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 लाख रुपये नकद और मोबाइल बरामद

पटना। बिहार की राजधानी पटना में पैसा डबल करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पचमहला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 10 लाख 10 हजार रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग आम जनता को कम समय में पैसा डबल करने का लालच देकर ठगी कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया और गुरुवार को छापेमारी की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामकृष्ण ने बताया कि रामपुर डुमरा गांव स्थित एक घर में छापेमारी के दौरान पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविंद्र कुमार, विश्वजीत कुमार, विष्णु कुमार, नारायण कुमार और विपिन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से लोगों को पैसा डबल करने का झांसा देते थे। इसके जरिए वे जिला ही नहीं बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर भी लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी कर रहे थे। छापेमारी के दौरान बरामद नकदी को लेकर पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यह रकम ठगी से जुड़ी हो सकती है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हैं और अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया गया है।