Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्यार में शादी को अपना लक्ष्य मानती हैं शरवरी वाघ, पहली बार पर्दे पर बनेंगी दुल्हन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा।

अभिनेत्री शरवरी वाघ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ को लेकर चर्चा में हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह पहली बार पर्दे पर दुल्हन के रूप में नजर आएंगी। इसी बीच अभिनेत्री ने प्यार और शादी को लेकर अपने विचार साझा किए हैं। उनका मानना है कि प्यार में प्रतिबद्धता होने पर शादी रिश्ते का एक अहम पड़ाव बन जाती है।

‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ को दिए इंटरव्यू में शरवरी ने बताया कि वह एक पारंपरिक परिवार से आती हैं, जहां प्यार का मतलब शादी से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में प्यार को शादी के साथ देखा जाता है और वह भी इस सोच से जुड़ाव महसूस करती हैं। अभिनेत्री के अनुसार, जब दो लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं और रिश्ते के प्रति गंभीर होते हैं, तो शादी उनके रिश्ते का स्वाभाविक अगला कदम हो सकती है।

शरवरी ने फिल्म में दुल्हन का किरदार निभाने के अनुभव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उनकी बड़ी बहन की शादी हो रही थी। ऐसे में जब उनकी मां ने उन्हें पर्दे पर दुल्हन के रूप में देखा, तो वह भावुक हो गईं और अपने आंसू नहीं रोक पाईं। अभिनेत्री के मुताबिक, परिवार में शादी का माहौल होने के कारण यह पल उनकी मां के लिए और भी खास बन गया।

अभिनेत्री ने निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ काम करने के अनुभव को भी खास बताया। फिल्म में पारंपरिक दुल्हन के रूप में उनका लुक दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शरवरी के लिए भी यह अनुभव यादगार रहा।

बता दें कि ‘ये प्रेम मोल लिया’ में शरवरी वाघ के साथ आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और सौम्या टंडन भी अहम किरदारों में हैं। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।