Ad Image
Ad Image
ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रकृति सेवा प्रतिष्ठान, नेपाल द्वारा चौथे दिन पर्यावरण जागरूकता साइकिल रैली

लोकल डेस्क, लालबाबु सिंह।

वीरगंज: विश्व पर्यावरण दिवस 2083 के अवसर पर सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रकृति सेवा प्रतिष्ठान, नेपाल ने जीवन ज्योति स्कूल के सहयोग से बुधवार को जनचेतना फैलाने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया।

प्रतिष्ठान के संस्थापक अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में जिला ट्राफिक कार्यालय के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक युवराज कटुवाल, जीवन ज्योति स्कूल के प्रधानाध्यापक शिव गुप्ता, समाजसेवी भगवान श्रेष्ठ, वीरगंज कपड़ा बैंक के अध्यक्ष एवं संचारकर्मी लालबाबु सिंह, युवा अभियन्ता दिलीप कार्की, प्रतिष्ठान के सहसचिव अविनाश झा, सदस्य भोला प्रसाद, रूपनारायण सिंह, केदार गुप्ता, संचारकर्मी आकाश पटेल, रानीघाट प्रहरी पोस्ट के प्रहरीकर्मी, विद्यालय के शिक्षक तथा कक्षा 9 और 10 के लगभग 50 विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

यह जनचेतनामूलक साइकिल रैली वीरगंज–9 रानीघाट स्थित जीवन ज्योति स्कूल से शुरू होकर घण्टाघर, बसपार्क, बायपास रोड, नगवा, रेशमकोठी, मेन रोड, कैलाश होटल चौक, घडियर्वा पोखरी और माइस्थान होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिव गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ट्राफिक प्रमुख युवराज कटुवाल ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक पर्यावरण मानव जीवन के हर कदम पर स्वच्छ हवा, पानी, अन्न, फल, वनस्पति और जड़ी-बूटियों जैसी जीवनदायिनी वस्तुएं निःशुल्क प्रदान करता है।

इसलिए इसका सम्मान, संरक्षण और संवर्द्धन करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से ट्राफिक नियमों का पालन करने की अपील करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रकृति सेवा प्रतिष्ठान और विद्यालय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह ने बताया कि “हरित, स्वच्छ और स्वस्थ वीरगंज, प्लास्टिक झोला एवं प्रदूषण मुक्त वीरगंज” तथा “धरती को बचाएं, पर्यावरण को बचाएं” के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए प्रतिष्ठान ने पिछले तीन दिनों से सफाई एवं जनचेतनामूलक कार्यक्रम संचालित किए हैं। चौथे दिन साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण के प्रति हमारी जिम्मेदारी को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुँचाना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों, प्रधानाध्यापक, शिक्षकों तथा प्रतिष्ठान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।