Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रेम संबंध बना जानलेवा, घर में घुसकर युवक की हत्या

मधुबनी, श्रेयांश पराशर |

बिहार में प्रेम संबंध बना जानलेवा, घर में घुसकर युवक की हत्या से मचा हड़कंप 

मधुबनी जिले के बसोपट्टी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर तनावपूर्ण माहौल बन गया जब मंगलवार रात एक युवक की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है।

मधुबनी जिले के बसोपट्टी थाना अंतर्गत मझौरा नया टोला में मंगलवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय मोहम्मद सत्तार अंसारी की हत्या कुछ लोगों द्वारा उसके घर में घुसकर कर दी गई। बताया जा रहा है कि सत्तार का एक महिला से प्रेम संबंध था, जिसे लेकर इलाके में पहले से ही तनाव का माहौल था।

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रेम-प्रसंग में शादी की योजना को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे, शराब के नशे में धुत एक गुट के लगभग आधा दर्जन लोगों ने लाठी और फरसा लेकर सत्तार के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने पहले उसे बुरी तरह पीटा और फिर फरसे से वार कर उसकी हत्या कर दी। सत्तार पेशे से एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री था और इलाके में उसका अच्छा खासा परिचय था।

हमले की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। परिजन घायल अवस्था में सत्तार को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस हिंसा में शामिल आधा दर्जन लोग भी घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल और दरभंगा में चल रहा है।

घटना की सूचना पर बसोपट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। बुधवार सुबह तक पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मौके पर एसआई मधु कुमार सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात है और गांव में तनाव को देखते हुए कैंपिंग की जा रही है।

पोस्टमार्टम के लिए शव को मधुबनी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

इस घटना ने एक बार फिर प्रेम प्रसंग से जुड़ी सामाजिक असहिष्णुता और कानून व्यवस्था की चुनौतियों को उजागर कर दिया है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों पर कार्रवाई करे और इलाके में शांति बहाल हो।