Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

प्रेस की आड़ में नेपाली शराब का धंधा, मोतिहारी पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

लोकल डेस्क, एन के सिंह।
खाकी ने तोड़ा शराब तस्करों का 'चक्रव्यूह'। डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ी शराब की खेप।

पूर्वी चम्पारण: बिहार में पूर्ण शराबबंदी को चुनौती देने के लिए तस्कर अब 'लोकतंत्र के चौथे स्तंभ' का चोला ओढ़ने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। लेकिन, पूर्वी चंपारण की पुलिस ने तस्करों के इस 'प्रेस' वाले मुखौटे को तार-तार कर दिया है। सिकरहना डीएसपी उदय शंकर के नेतृत्व में पुलिस ने एक ऐसी सर्जिकल स्ट्राइक की, जिसने सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय शराब माफियाओं की कमर तोड़ दी है।

सूचना 'सटीक', कार्रवाई 'घातक'

मामला पचपकरी थाना क्षेत्र का है। डीएसपी उदय शंकर को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर किसी वीआईपी या मीडिया वाहन का स्वांग रचकर शराब की बड़ी खेप निकालने वाले हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने जाल बिछाया। इसी दौरान एक सफेद रंग की मारुति सुजुकी ऑल्टो (BR07B-4004) तेज रफ्तार में आती दिखी, जिस पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'PRESS' लिखा था।
फिल्मी स्टाइल में पीछा, खेतों में भागमभाग

पुलिस ने जैसे ही संदेह के आधार पर गाड़ी को रुकने का इशारा किया, चालक के होश उड़ गए। उसने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी। फिर शुरू हुआ सड़कों पर 'कैट एंड माउस' का खेल। पुलिस की जीप ने सायरन बजाते हुए तस्कर का पीछा किया। खुद को घिरता देख और पुलिस की दबिश बढ़ते देख शातिर तस्कर ने चलती गाड़ी रोकी और अंधेरे का फायदा उठाकर पास के खेतों में छलांग लगा दी। पुलिस ने काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन फसल और अंधेरे की ओट में तस्कर भागने में सफल रहा।
 

कार का दरवाजा खुला, तो दंग रह गई पुलिस

जब पुलिस ने लावारिस खड़ी उस 'प्रेस' लिखी कार की तलाशी ली, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। पूरी गाड़ी नेपाली देशी 'Relax' शराब की बोतलों से अटी पड़ी थी। गिनती करने पर कुल 945 बोतलें बरामद हुईं, जिनकी कुल मात्रा 283.5 लीटर आंकी गई है। पुलिस ने तत्काल बरामदगी की वीडियोग्राफी कराई और e-Sakshya पोर्टल पर डिजिटल साक्ष्य अपलोड कर दिए।

क्या कहते हैं डीएसपी उदय शंकर

डीएसपी उदय शंकर ने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा, "तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए 'प्रेस' और 'वीआईपी' बोर्ड का सहारा ले रहे हैं, लेकिन हमारी पैनी नजरों से कोई नहीं बच सकता। वाहन और शराब जब्त कर ली गई है। फरार तस्कर की पहचान लगभग हो चुकी है, जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा। कानून के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।"
फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर इस पूरे सिंडिकेट के 'किंगपिन' की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। इस कार्रवाई के बाद से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।