लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |
सीवान/दरौंदा: दरौंदा थाना क्षेत्र के बागौरा गांव से पुलिस ने एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई दरौंदा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बागौरा गांव निवासी तारकेश्वर पासी के रूप में हुई है। वह मारपीट के एक मामले में काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।
पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







