Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फराह खान का खुलासा, श्रेया घोषाल को लेकर हुआ था विरोध

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा |

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म निर्देशक फराह खान ने अपनी फिल्म ‘मैं हूं ना’ से जुड़ा एक पुराना किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म के गानों के लिए गायिका श्रेया घोषाल को चुना था, तब फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके इस फैसले पर सवाल उठाए थे। उस समय श्रेया एक नई गायिका थीं और कई लोगों को लगता था कि इतनी बड़ी फिल्म के गानों के लिए किसी नई गायिका को मौका देना सही फैसला नहीं होगा।

दरअसल, फराह खान हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के लिए श्रेया घोषाल के मुंबई स्थित घर पहुंची थीं। इस दौरान दोनों ने फिल्म ‘मैं हूं ना’ में साथ काम करने के शुरुआती दिनों को याद किया। फराह ने बताया कि संगीतकार अनु मलिक को श्रेया की प्रतिभा पर पूरा भरोसा था। उन्होंने ही फराह को श्रेया को फिल्म में गाने का मौका देने के लिए प्रोत्साहित किया था।

फराह के मुताबिक, वह फिल्म के लिए एक नई और अलग आवाज चाहती थीं। हालांकि, उस समय श्रेया की उम्र महज 17-18 साल थी। कई लोगों ने फराह को फोन करके उनके फैसले पर सवाल उठाए और कहा कि इतनी बड़ी फिल्म में एक नई गायिका को मौका देना गलत हो सकता है। इसके बावजूद फराह और अनु मलिक ने श्रेया की प्रतिभा पर भरोसा जताया।

श्रेया घोषाल ने फिल्म में टाइटल ट्रैक ‘मैं हूं ना’ और ‘तुमसे जो मैंने देखा’ गाने में अपनी आवाज दी थी। इन गानों का संगीत अनु मलिक ने तैयार किया था, जबकि इनके बोल जावेद अख्तर ने लिखे थे। फराह ने श्रेया की गायकी की तारीफ करते हुए बताया कि उनकी आवाज में ताजगी थी और उन्होंने गानों के साथ पूरा न्याय किया।

बता दें कि ‘मैं हूं ना’ साल 2004 में रिलीज हुई थी और यह फराह खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म थी। इसमें शाहरुख खान, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, अमृता राव और जायद खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और आज भी इसे बॉलीवुड की लोकप्रिय फिल्मों में गिना जाता है।