Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फिटनेस अवतार में नजर आए सलमान खान, नई तस्वीर ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने फिटनेस अवतार को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी नई तस्वीर साझा की, जिसमें वह दमदार फिजिक और चिज़ल्ड एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए। उनकी यह तस्वीर सामने आते ही इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई।

तस्वीर में सलमान खान आरामदायक अंदाज में सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान उनकी शानदार फिटनेस और फिट बॉडी ने खींचा। 60 वर्ष की उम्र में भी अभिनेता की फिटनेस देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने उन्हें “फिटनेस आइकन” बताया।

सलमान खान ने तस्वीर के साथ एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने “अलोन” और “लोनली” के बीच का फर्क बताते हुए लिखा कि अकेले रहना अपनी पसंद हो सकता है, लेकिन अकेलापन तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना न चाहे। अभिनेता की इस पोस्ट पर फैंस ने बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर को लाखों लाइक्स और कमेंट्स मिले। फैंस ने सलमान खान की फिटनेस, स्टाइल और व्यक्तित्व की तारीफ करते हुए कहा कि वह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा बने हुए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्मों की तैयारियों में व्यस्त हैं। अभिनेता लगातार नए प्रोजेक्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस के बीच चर्चा में बने हुए हैं।