Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

फिल्म ‘जटाधारा’ के गाने में सोनाक्षी का जबरदस्त अंदाज़

एंटरटेनमेंट डेस्क, आर्या कुमारी |

फिल्म जटाधारा का नया गाना धना पिशाची रिलीज हो गया है। सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म को पहले से ही काफी चर्चा मिल रही थी और अब इस गाने ने दर्शकों का क्रेज और बढ़ा दिया है। गाने में सोनाक्षी इंटेंस मूव्स करती नजर आ रही हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर छाने को तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म जटाधारा पहले से ही सुर्खियों में थी। अब इसके नए गाने धना पिशाची ने भी फैंस को एक्साइटमेंट से भर दिया है। इस गाने में सोनाक्षी के किलर मूव्स ने सबका दिल जीत लिया। आंखों में बदले की आग लिए एक्ट्रेस ताबड़तोड़ डांस करती दिख रही हैं।

धुआंधार डांस में नजर आईं सोनाक्षी

सोनाक्षी पीली साड़ी में इंटेंस लुक देती दिख रही हैं। मुश्किल डांस मूव्स करते हुए मानो वह आंखों से वार कर रही हों। इंस्टाग्राम पर गाने का क्लिप शेयर कर कैप्शन में लिखा गया—“धन की परछाईं में एक श्राप छुपा है।” सोनाक्षी की अदाओं पर फैंस दिल हार बैठे हैं। हर कोई उनके लुक और मूव्स की तारीफ कर रहा है। एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी कमेंट कर उन्हें फायर बताया। वहीं कई यूजर्स उनका कम्पैरिजन चंद्रमुखी से कर रहे हैं और पूरे आइटम डांस सॉन्ग की डिमांड कर रहे हैं।

‘धना पिशाची’ बनीं सोनाक्षी

जटाधारा एक पौराणिक और रहस्यमय कहानी है, जिसमें सोनाक्षी धन पिशाचनी नाम की शक्तिशाली दानवी देवी का किरदार निभा रही हैं। इस गाने में उनके अलग लुक ने सबका ध्यान खींचा, जहां वह भारी सोने के गहनों और पारंपरिक साड़ी में नजर आ रही हैं। गाने की रिलीज के साथ ही फिल्म की चर्चा और बढ़ गई है। फिल्म में सुधीर बाबू, दिव्या खोसला और शिल्पा शिरोडकर समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। मेकर्स का कहना है कि जटाधारा पौराणिक कथाओं, आस्था और लोककथाओं का अनूठा संगम है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।

फिल्म 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोनाक्षी के इस नए अवतार को देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं और उनके किलर डांस मूव्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जटाधारा का निर्देशन वेंकट कल्याण और अभिषेक जायसवाल ने किया है और यह फिल्म हिंदी व तेलुगू में रिलीज होगी।