Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बंगाल दौरे पर अमित शाह, चुनाव तैयारी पर चर्चा

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार। 

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार देर रात कोलकाता पहुंचे और आगामी राज्य विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के वरिष्ठ नेताओं तथा केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ बैठकें कीं।

कोलकाता पहुंचने के बाद श्री शाह सीधे हवाई अड्डे से न्यू टाउन स्थित एक होटल गए, जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी, राज्य भाजपा अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य, राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार सहित कई वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा की।

बैठक में पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रभारी सुनील बंसल, मंगला पांडे, भूपेंद्र यादव, बिप्लब देब और अमित मालवीय भी उपस्थित रहे। हालांकि नेताओं ने बैठक के विवरण साझा करने से बचते हुए बताया कि बातचीत का केंद्र आगामी चुनावों की तैयारियां, राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां और पश्चिम बंगाल में भाजपा के संगठनात्मक ढांचे पर रहा।

उल्लेखनीय है कि श्री शाह ने लगभग एक माह पूर्व पश्चिम बंगाल के अपने पिछले दौरे के दौरान राज्य के नेताओं को सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की भी समीक्षा की। वह शनिवार सुबह उत्तर 24 परगना के बैरकपुर जाएंगे, जहां आनंदपुरी मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में बनगांव, बसीरहाट, बारासात और बैरकपुर संगठनात्मक जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

इसके बाद श्री शाह कोलकाता हवाई अड्डे से बागडोगरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर में वह एयर फोर्स ग्राउंड में एक अन्य कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूच बिहार संगठनात्मक जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के भाग लेने की उम्मीद है। शाम को श्री शाह बागडोगरा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।