बगौरा के भवानी मोड़ पर 35 वर्षों से हो रही मां श्यामा काली की पूजा, उमड़े श्रद्धालु
लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।
सीवान। दारौंदा प्रखंड के बगौरा गांव स्थित भवानी मोड़ पर रविवार की मध्यरात्रि मां श्यामा काली की पूजा-अर्चना विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई। मां श्यामा काली पूजा उपकार पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित पूजा की परंपरा वर्ष 1992 से चली आ रही है। आचार्य राजीव मिश्रा एवं शुभम शास्त्री के मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुई पूजा सोमवार की सुबह तक चली।
इस स्थल पर पिछले 35 वर्षों से लगातार मां काली की पूजा-अर्चना होती आ रही है। पूजा में बगौरा, अतरसन, ईटहरी, कोडर, मदारीचक, बंगरा, अमहरुआ, दवन छपरा, रामा छपरा, मुड़ा, मंछा और दपनी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा के सफल आयोजन में सूरज शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, बीडीसी सदस्य अजय यादव, नारायण सिंह, सुमन मिश्रा, राजेश प्रसाद, रामबाबू प्रसाद, शैलेश ठाकुर, गणेश प्रसाद, ब्रजकिशोर प्रसाद, अवध प्रसाद, संजय कुशवाहा, आकाश ठाकुर, संतोष प्रसाद, किशन प्रताप सिंह, रवि कुमार, दीपन प्रसाद, पवन प्रसाद, विकास सूर्या, विक्की ठाकुर, दिनेश प्रसाद, दीपक प्रसाद, मुन्ना साह, संदीप मद्धेशिया, विकास ठाकुर, आशीष कुमार साह, गोलू सिंह, रवि प्रसाद, सोलू सिंह, धर्मेंद्र ठाकुर, आतिश आर्यन, हिमांशु कुमार, अमित साह, जगदीश साह, अमित प्रसाद, मूर्तिकार जयप्रकाश प्रसाद सहित सैकड़ों ग्रामीणों का सराहनीय सहयोग रहा।







