Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बगौरा में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती |

सीवान/दारौंदा। प्रखंड के बगौरा गांव में गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम एवं देवी सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। पिछले 31 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही इस धार्मिक परंपरा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान के रथ को रस्से के सहारे खींचते हुए पूरे गांव की परिक्रमा कराई।

रथ यात्रा की शुरुआत नया बाजार बगौरा स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर से हुई। भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा की सुसज्जित प्रतिमाओं को आकर्षक ढंग से सजाए गए रथ पर विराजमान कर श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ यात्रा निकाली। रथ पूरब टोला, भवानी मोड़, गढ़ के दक्षिण, मंगलशाही, दक्षिण टोला, उदैनीपर, शिव मोड़, पश्चिम टोला, पुरानी बाजार एवं चौबह स्थान होते हुए पुनः न्यू मार्केट स्थित राम-जानकी मंदिर परिसर पहुंचा, जहां यात्रा का समापन हुआ।

श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में भगवान जगन्नाथ के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच रथ को रस्से के सहारे खींचकर गांव की परिक्रमा कराई। यात्रा के दौरान पूरे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।

जानकारी के अनुसार, इस धार्मिक परंपरा की शुरुआत वर्ष 1995 में केनरा बैंक, बगौरा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक एस. दास ने की थी। मूल रूप से ओडिशा निवासी एस. दास ने बगौरा में जगन्नाथ रथ यात्रा की परंपरा स्थापित की, जो आज 31 वर्षों बाद भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी है। वे स्वयं भी प्रत्येक वर्ष रथ यात्रा में शामिल होने बगौरा आते रहे हैं।

रथ यात्रा में केनरा बैंक के पूर्व अधिकारी एच.के. पाण्डेय, पूर्व जिला पार्षद वीरेंद्र शर्मा, सांसद प्रतिनिधि हितेश कुमार, बीडीसी भीम सिंह, अजय यादव, कमल प्रसाद शाही, मुन्ना दुबे, प्रहलाद प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, पप्पू साह, प्रदीप गुप्ता, गौतम यादव, हीरा प्रसाद, रतन सोनी, प्रेम कुमार, पवन प्रसाद, सुनील प्रसाद, लालजी प्रसाद, राजेश कुमार, रमेश यादव, अजित ठाकुर, सोभनाथ सिंह, संजय सोनी, आनंद शर्मा, युगल सिंह, चंदन प्रसाद, धनु महतो, रामअयोध्या त्रिपाठी, सुरेश ठाकुर, पेंटर अली सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे।