Ad Image
Ad Image
ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी || अहमदाबाद - मुंबई हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 की मौत 25 से ज्यादा घायल || राष्ट्रपति ट्रंप का दावा: समझौते के लिए ईरान बेताब, ईरान का इनकार || Delhi - NCR में सीएनजी फिर महंगा, तीन दिन में तीसरी बार कीमत वृद्धि || PM मोदी का नीदरलैंड दौरा, द्विपक्षीय रिश्ते की बेहतरी पर बल दिया || लन्दन: ब्रिटिश PM कीर स्टारमर दे सकते है इस्तीफा, स्थानीय चुनावों में पार्टी की हार का असर || युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बशीर बद्र: आसान शब्दों में दिल की बात कहने वाले शायर

स्टेट डेस्क, मुस्कान सिंह।

उर्दू शायरी की दुनिया में बशीर बद्र ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी सरल और दिल को छू लेने वाली शायरी से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई।

उनकी ग़ज़लों में मोहब्बत, दर्द, रिश्ते, तन्हाई और इंसानी भावनाओं की गहरी झलक दिखाई देती थी। यही वजह रही कि उनकी शायरी सिर्फ साहित्यिक मंचों तक सीमित नहीं रही, बल्कि आम लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन गई। बशीर बद्र ने उर्दू शायरी को कठिन शब्दों और भारी भाषा से अलग एक आसान और संवेदनशील अंदाज दिया। उनके शेर सीधे लोगों के दिल तक पहुंचते थे। उनकी लिखी पंक्तियां आज भी सोशल मीडिया, मुशायरों और साहित्यिक कार्यक्रमों में बड़े पैमाने पर सुनाई देती हैं।
उनके कई शेर देशभर में बेहद लोकप्रिय हुए। “उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए” और “लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में” जैसे शेरों ने उन्हें हर वर्ग के बीच पहचान दिलाई।

बशीर बद्र का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की और बाद में मेरठ कॉलेज के उर्दू विभाग में व्याख्याता के रूप में भी कार्य किया। शिक्षा और साहित्य दोनों क्षेत्रों में उनका महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। 1970 और 1980 के दशक में उनकी शायरी ने नई ऊंचाइयां हासिल कीं। उनकी ग़ज़लों में आम आदमी की जिंदगी, टूटते रिश्ते, समाज की संवेदनाएं और बदलते दौर की तस्वीर साफ दिखाई देती थी। साहित्यिक जानकारों के अनुसार बशीर बद्र की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उन्होंने उर्दू शायरी को आम लोगों की भाषा और भावनाओं से जोड़ा।

मुशायरों में उनकी मौजूदगी हमेशा खास मानी जाती थी। उनकी आवाज, प्रस्तुति और शेर सुनाने का अंदाज लोगों को लंबे समय तक याद रहता था। देश-विदेश के कई साहित्यिक मंचों पर उन्होंने अपनी शायरी से गहरी छाप छोड़ी। उर्दू साहित्य में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। आज भी नई पीढ़ी के शायर और साहित्य प्रेमी उनकी रचनाओं से प्रेरणा लेते हैं। बशीर बद्र की शायरी केवल शब्द नहीं, बल्कि इंसानी एहसासों का आईना मानी जाती है।