Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बांग्लादेश में हिंसा बढ़ी, BNP नेता को सिर में मारी गई गोली

विदेश डेस्क, ऋषि राज

ढाका: बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा ने हालात को गंभीर बना दिया है। कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद पहले से तनावग्रस्त माहौल के बीच अब एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस बार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वरिष्ठ नेता और खुलना डिविजनल हेड मोतालेब सिकदर को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके सिर में लगी है, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला सोमवार को उस समय हुआ जब मोतालेब सिकदर किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। अचानक घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गोली सिकदर के सिर के बाईं ओर लगी है। 

फिलहाल उनका इलाज जारी है और डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हमले के बाद इलाके में दहशत फैल गई और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है जब बांग्लादेश पहले से ही राजनीतिक अस्थिरता और हिंसा की आग में झुलस रहा है। हाल ही में इंकलाब मंच के प्रवक्ता और कट्टरपंथी नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद राजधानी ढाका समेत कई शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया, मीडिया संस्थानों पर हमले हुए और कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मोतालेब सिकदर पर हमला उसी अस्थिर माहौल की कड़ी हो सकता है। सिकदर छात्र नेतृत्व वाली नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) से भी जुड़े रहे हैं और उनकी राजनीतिक सक्रियता के कारण वह पहले भी विवादों में रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने और किस मकसद से किया।

गौरतलब है कि बांग्लादेश में फरवरी 2026 में आम चुनाव होने हैं। अंतरिम सरकार के गठन के बाद यह पहला आम चुनाव होगा, जिसे लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, देश के विभिन्न हिस्सों से हिंसक झड़पों, राजनीतिक हमलों और अल्पसंख्यकों—खासतौर पर हिंदू समुदाय—पर हमलों की खबरें सामने आ रही हैं।

सुरक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अगर समय रहते हालात पर काबू नहीं पाया गया, तो चुनावी प्रक्रिया पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। सरकार पर कानून-व्यवस्था बहाल करने और राजनीतिक हिंसा रोकने का दबाव बढ़ता जा रहा है। वहीं, मोतालेब सिकदर पर हुए हमले ने बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर असुरक्षा और भय का माहौल पैदा कर दिया है।