Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बाढ़ पीड़ितों के राहत के लिए होटल आदर्श ने 51 हजार सहायता दी

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता। 


वीरगंज: देश के विभिन्न हिस्सों में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित नेपाली नागरिकों की राहत एवं बचाव के लिए वीरगंज स्थित होटल आदर्श इन ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।

होटल आदर्श इन के संचालक तथा वीरगंज के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी विजय सर्राफ ने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए बाढ़ पीड़ितों के लिए 51 हजार रुपये नकद सहायता प्रदान की है।

बाढ़ के कारण देश के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जनधन की क्षति हुई है और सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे कठिन समय में पीड़ितों की राहत एवं बचाव में सहयोग पहुंचे, इसी उद्देश्य से उक्त राशि प्रदान की गई है।

सर्राफ ने कहा कि विपत्ति की घड़ी में एक-दूसरे का साथ देना ही सच्ची नेपाली भावना और मानवता की पहचान है। बाढ़ प्रभावित भाई-बहनों के दुःख में साथ देने और उनकी पीड़ा को कम करने के उद्देश्य से अपनी ओर से यह सहयोग किया गया है।

सर्राफ ने कहा, “एक नेपाली के रूप में अपने देश और अपने नागरिकों के प्रति सहयोग करना हमारा कर्तव्य है। इस विपत्ति की घड़ी में सभी को अपनी क्षमता और सामर्थ्य के अनुसार बाढ़ प्रभावित नागरिकों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।”

उन्होंने बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकोंb के तत्काल राहत, बचाव तथा पुनर्वास के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी निकायों के साथ-साथ निजी क्षेत्र, व्यवसायियों, सामाजिक संघ-संस्थाओं और आम नागरिकों से भी सहयोग के लिए आगे आने का आग्रह किया।

बताया गया है कि होटल आदर्श इन इससे पहले भी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों में सहयोग करता रहा है। वर्तमान सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत उपलब्ध कराने के प्रयास में कुछ हद तक मदद मिलने की उम्मीद की गई है।