Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बारिश बनी विलेन तो RCB बनेगी चैंपियन, GT का टूटेगा सपना

स्पोर्ट्स डेस्क, ऋषि राज।

अहमदाबाद: आईपीएल 2026 का महामुकाबला रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगी, लेकिन फाइनल से पहले मौसम ने खिलाड़ियों और करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार अहमदाबाद में बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे खिताबी मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। 

आईपीएल नियमों के मुताबिक यदि बारिश के कारण निर्धारित दिन मैच पूरा नहीं हो पाता है, तो आयोजक पहले उसी दिन अतिरिक्त समय देकर मुकाबला कराने की कोशिश करेंगे। फाइनल के लिए दो घंटे का अतिरिक्त समय भी निर्धारित किया गया है, ताकि परिणाम निकाला जा सके। यदि फिर भी मैच संभव नहीं हो पाता है तो मुकाबला रिजर्व डे पर खेला जाएगा। 

रिजर्व डे भी बारिश की भेंट चढ़ गया तो स्थिति और दिलचस्प हो जाएगी। आईपीएल के नियमों के अनुसार यदि फाइनल और रिजर्व डे दोनों दिन एक भी परिणाम संभव नहीं हो पाता है, तो लीग चरण की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा। 

ऐसी स्थिति में सबसे बड़ा फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिलेगा। लीग चरण में RCB ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि गुजरात टाइटंस दूसरे स्थान पर रही थी। इसलिए यदि बारिश के कारण फाइनल पूरी तरह रद्द हो जाता है, तो RCB को आईपीएल 2026 का चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा। 

हालांकि क्रिकेट प्रशंसक यही उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साफ रहे और खिताब का फैसला मैदान पर हो। एक ओर रजत पाटीदार की अगुवाई वाली RCB लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने का सपना देख रही है, वहीं शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस घरेलू मैदान पर दूसरी बार चैंपियन बनने के लिए पूरी ताकत झोंकने को तैयार है। 

अब सबकी नजरें अहमदाबाद के मौसम पर टिकी हैं। यदि बारिश ने दखल नहीं दिया तो क्रिकेट प्रेमियों को एक रोमांचक फाइनल देखने को मिलेगा, लेकिन अगर बादल बरसे तो ट्रॉफी का फैसला मैदान के बजाय नियमों के आधार पर हो सकता है।