Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19: पहले वीकेंड पर नहीं हुआ कोई एलिमिनेशन, 5 कंटेस्टेंट्स पर तलवार लटकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l 

सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इस समय जबरदस्त सुर्खियों में है। शो की शुरुआत होते ही घर के अंदर हंसी-मजाक, तकरार और ट्विस्ट का दौर देखने को मिल रहा है। पहले वीकेंड का वार एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास रहा। इसमें सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स से हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत की और पोल ले बोल जैसे टास्क के जरिए सभी को मजेदार पल दिए।

सबसे बड़ा सरप्राइज तब आया जब रविवार को एलिमिनेशन की उम्मीदें लगाई जा रही थीं, लेकिन किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर नहीं किया गया। हालांकि, पहले हफ्ते के लिए नॉमिनेट हुए पांच कंटेस्टेंट्स पर खतरे की तलवार अभी भी लटकी हुई है। इनमें मुद्दल तिवारी, आवेज दरबार, कुनिका सदानंद, तान्या मित्तल और अमाल मलिक शामिल हैं।

इन पांचों में से अगले हफ्ते कौन सा सदस्य घर से बाहर होगा, इस पर फैंस की निगाहें टिकी हुई हैं। शो के शुरुआती एपिसोड ने ही दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट दिया है और अब आने वाले हफ्तों में ड्रामा और भी तेज़ होने की उम्मीद है।

अब देखना होगा कि बिग बॉस 19 का पहला एलिमिनेशन किसके नाम दर्ज होता है।