Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19 : मालती चाहर ने आमाल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l 

रियलिटी शो बिग बॉस 19 में हर दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। इस बार सुर्खियों में हैं सिंगर- कंपोज़र आमाल मलिक और एक्ट्रेस मालती चाहर। शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच तीखी बहस होती दिखी, जिसने फैंस को चौंका दिया है। मालती ने बातचीत के दौरान अपने और आमाल के पुराने रिश्ते से जुड़ी बातों का खुलासा कर दिया, जिससे घर का माहौल और सोशल मीडिया दोनों गर्म हो गए।

प्रोमो में देखा गया कि आमाल मलिक नाराज़ होकर कहते हैं, “मालती, तुम फिर से मेरे बारे में ग्रुप डिस्कशन कर रही हो।” इसके जवाब में मालती ने कहा, “अगर मैं सब बोल दूं तो?” इसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस छिड़ जाती है। इसी दौरान मालती ने एक चौंकाने वाला बयान देते हुए कहा, “यह बात मेरे पापा तक जानते हैं कि हम कब मिले और कब नहीं। कैमरे पर झूठ बोलना बंद करो, मैं दो मिनट में सब साबित कर सकती हूं।”

यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। कई फैंस यह पूछने लगे कि क्या आमाल और मालती कभी रिलेशनशिप में थे। कुछ यूज़र्स ने यह तक लिखा कि अब समझ आया कि मालती अक्सर आमाल के स्वेटर क्यों पहनती थीं। वहीं, शो के कुछ दर्शकों का कहना है कि दोनों के बीच सिर्फ गलतफहमियां हैं और यह बात शो को और दिलचस्प बना रही है। घर के बाकी सदस्य भी इस बहस के बाद हैरान रह गए। तान्या मित्तल और शहबाज़ के बीच हुई बातचीत ने आग में घी डालने का काम किया, जब तान्या ने कहा कि “आमाल ने बताया था कि वो मालती से सिर्फ पांच मिनट मिले थे।”

अब फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या आमाल और मालती के बीच वाकई कोई पुराना रिश्ता था या यह सिर्फ शो का नया ड्रामा है।