Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल के दावे; हकीकत या महज़ दिखावा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस सीजन 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल इन दिनों सुर्खियों में हैं। ग्वालियर की रहने वाली तान्या अपने आत्मविश्वास भरे अंदाज़ और चौंकाने वाले बयानों से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। शो में उन्होंने ऐसे-ऐसे दावे किए हैं, जिन पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

तान्या का कहना है कि उनके घर का पूरा एक फ्लोर सिर्फ उनके कपड़ों के लिए बना है। यही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास करीब 150 बॉडीगार्ड्स हैं और वह हर दिन तीन साड़ियाँ बदलती हैं। इतना ही नहीं, तान्या का कहना है कि उनके घर में एक पर्सनल ट्रेलर मौजूद है, जो उनकी ड्रेसिंग स्टाइल और जरूरतों के मुताबिक उनके लिए कपड़े तैयार करता है।

इन सबके अलावा उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ के दौरान लोगों की जान बचाने का दावा भी किया है। साथ ही, वह यह भी बताती हैं कि उनके मामाजी बेहद अमीर हैं, जिसकी वजह से उनका लाइफस्टाइल दूसरों से अलग और शाही नजर आता है।

हालांकि, तान्या के इन बयानों की अब तक कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। सोशल मीडिया पर उनके पुराने पोस्ट और वीडियो सामने आए हैं, जो उनके दावों के विपरीत हैं। इसी कारण उन्हें लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

तान्या के बयान सच हैं या महज़ सुर्खियाँ बटोरने का तरीका, यह कहना फिलहाल मुश्किल है। लेकिन इतना तय है कि बिग बॉस के घर में वह चर्चा का बड़ा चेहरा बन चुकी हैं। आने वाले दिनों में देखना दिलचस्प होगा कि उनके दावों की सच्चाई सामने आती है या यह सब केवल ‘फेंकूगिरी’ बनकर रह जाता है।