Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहारशरीफ: 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप

लोकल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

बिहारशरीफ के छबीलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। FIR के अनुसार, 17 जून की सुबह लगभग 3 बजे किशोरी जब शौच के लिए घर से बाहर निकली, तभी गांव के ही चार युवकों ने उसे जबरन पास के बागीचे में खींच लिया।

पीड़िता की मां द्वारा दर्ज शिकायत में बताया गया है कि चारों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। लड़की के कपड़े फाड़ दिए गए, उसे निर्वस्त्र किया गया और चेहरे पर कालिख पोत दी गई। लड़की बेहोश हो गई थी और बाद में किसी तरह घर पहुंची।

18 जून की सुबह जब पीड़िता घर से बाहर निकली तो वही चारों युवक फिर सामने आ गए। उन्होंने लड़की को पीटते हुए धमकाया कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की, तो जान से मार देंगे।

बिहारशरीफ महिला थाना में FIR संख्या 30/2025 दर्ज की गई है। पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा चुकी है। सभी आरोपी उसी गांव के निवासी हैं और पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

महिला थाना प्रभारी उषा सिन्हा ने बताया कि मामला गंभीर है और सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट व IPC की धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

घटना को लेकर बिहारशरीफ में गुस्सा है। स्थानीय लोग और महिला संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि गिरफ्तारी में देर हुई, तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे।